HomeBreaking Newsक्रिकेट टीम में नहीं मिली जगह, उठाया खौफनाक कदम, महाराष्ट्र की 17...

क्रिकेट टीम में नहीं मिली जगह, उठाया खौफनाक कदम, महाराष्ट्र की 17 वर्षीय खिलाड़ी ने दी जान

महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है जहां 17 साल की एक युवा क्रिकेट(Cricket Team) खिलाड़ी की आत्महत्या से इलाके में शोक का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़की एक क्रिकेट टीम में चयन नहीं होने के बाद परेशान चल रही थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से क्रिकेट की तैयारी कर रही थी और टीम में जगह बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही थी।

मृतक खिलाड़ी की पहचान अदिति मोरेश्वर चौकांडे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली थी और पिछले करीब दो वर्षों से नागपुर में रहकर क्रिकेट प्रशिक्षण ले रही थी। अदिति नागपुर की सुर्वे क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करती थी और उसका सपना एक सफल क्रिकेटर बनने का था।

क्रिकेट टीम में चयन नहीं होने से थी परेशान

पुलिस के मुताबिक, अदिति कथित तौर पर विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) की टीम में चयन नहीं होने के बाद मानसिक दबाव में आ गई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह लगातार ट्रेनिंग कर रही थी लेकिन टीम में जगह न मिलने से निराश थी।

पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि इस नोट में अदिति ने अपनी परेशानियों और मानसिक स्थिति के बारे में लिखा है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद बजाज नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की जांच बजाज नगर पुलिस थाने की टीम कर रही है।

थाना प्रभारी चेतन चौहान के अनुसार, अभी मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अदिति का एक भाई भी क्रिकेट खेलता है। परिवार और खेल जगत में इस घटना को लेकर दुख का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : असम में बाढ़ का कहर जारी, शिवसागर में दो और शव मिलने से मरने वालों की संख्या हुई 80…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments