HomeBreaking Newsन्यूयॉर्क टाइम्स की ‘Pakistani Kashmir’ वाली हेडलाइन पर भारत ने जताया ऐतराज

न्यूयॉर्क टाइम्स की ‘Pakistani Kashmir’ वाली हेडलाइन पर भारत ने जताया ऐतराज

अमेरिकी अखबार The New York Times की एक रिपोर्ट की हेडलाइन को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए कहा कि अखबार में इस्तेमाल किया गया ‘Pakistani Kashmir’ शब्द सही नहीं है और इससे गलत संदेश जाता है। भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई अलग क्षेत्र ‘Pakistani Kashmir’ के नाम से नहीं है।

भारत का कहना है कि यह क्षेत्र जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर रखा है और वहां के लोगों पर हिंसा तथा दमनकारी नीतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

किस रिपोर्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद तब सामने आया जब The New York Times ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थानीय चुनावों से जुड़ी घटनाओं पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की। इसकी हेडलाइन में ‘Clashes Erupt in Pakistani Kashmir as Voting in Local Election Begins’ लिखा गया था। इसी शब्दावली पर भारतीय दूतावास ने आपत्ति जताई।

विरोध-प्रदर्शनों का भी किया गया जिक्र

रिपोर्ट में PoK क्षेत्र में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और झड़पों का उल्लेख किया गया था। इन प्रदर्शनों को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में चलाया जा रहा बताया गया। प्रदर्शनकारियों की नाराजगी को आर्थिक परेशानियों, महंगाई और राजनीतिक हस्तक्षेप जैसे मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है।

भारत ने इस पूरे मामले में अपनी पुरानी स्थिति दोहराते हुए अंतरराष्ट्रीय मीडिया से क्षेत्र से जुड़े नामों और तथ्यों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, केशवपुरम में महिला सहकर्मी की गोली मारकर हत्या…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments