HomeBreaking Newsदिल्ली में सनसनीखेज वारदात, केशवपुरम में महिला सहकर्मी की गोली मारकर हत्या,...

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, केशवपुरम में महिला सहकर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली(Delhi) के केशवपुरम इलाके में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक जिम में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती की कथित रूप से उसके सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतका और 23 वर्षीय सौरभ एक ही इमारत में काम करते थे। सौरभ पिछले करीब तीन महीने से वहां केयरटेकर के तौर पर तैनात था जबकि युवती जिम के काम के लिए आती थी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सौरभ किसी बहाने से युवती को इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में ले गया था जहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे जहां युवती घायल अवस्था में पड़ी मिली। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद केशवपुरम थाना पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता और दहशत का माहौल है।

पिता ने बताई बेटी से आखिरी बातचीत

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले करीब तीन साल से वहां काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि वह रोज शाम को बेटी से फोन पर बात करते थे लेकिन घटना वाले दिन जब फोन नहीं उठा तो उन्हें अनहोनी की जानकारी मिली।

आरोपी की तलाश जारी

डीसीपी नॉर्थ वेस्ट आकांक्षा यादव के मुताबिक, मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सौरभ की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : अजित पवार के घर खुशी का मौका, बेटे पार्थ की कायनात से हुई सगाई…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments