HomeBreaking Newsकांवड़ यात्रा 2026 के चलते दिल्ली में इन रास्तों पर लगेगा ब्रेक,...

कांवड़ यात्रा 2026 के चलते दिल्ली में इन रास्तों पर लगेगा ब्रेक, निकलने से पहले चैक कर लें ट्रैफिक एडवाइजरी

30 जुलाई से कांवड़ यात्रा 2026(Kanwar Yatra 2026) की शुरुआत हो गई है, जो 11 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री और गौमुख से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की ओर लौटेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक राजधानी के पूर्वी हिस्से में कई मार्गों पर ट्रैफिक संबंधी प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर लें और जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

भारी वाहनों पर रहेगी रोक

यात्रा के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हालांकि, सिटी बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। वजीराबाद रोड, जीटी रोड, विकास मार्ग और उनसे जुड़े कई रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी ताकि कांवड़ियों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके।

इन मार्गों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

कांवड़ यात्रा के दौरान अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक जीटी रोड, आशाराम त्यागी मार्ग (रोड नंबर-66), भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक वजीराबाद रोड, सोनिया विहार से वजीराबाद तक पुश्ता रोड और लोनी बॉर्डर से लोनी गोलचक्कर तक लोनी रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। इन इलाकों में जाम और डायवर्जन की स्थिति बन सकती है।

वैकल्पिक मार्ग और विशेष पाबंदियां

एडवाइजरी के मुताबिक भारी वाहनों को महाराजपुर, अप्सरा, सीमापुरी, डीएलएफ, भोपुरा, लोनी और सोनिया विहार बॉर्डर से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को आउटर रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) जैसे वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं 9 अगस्त सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक जीटी रोड सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों और कांवड़ वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : PoJK में नहीं थम रही हिंसा, तीसरे दिन पाक रेंजर्स की गोलीबारी में 36…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments