HomeBreaking Newsबॉयफ्रेंड से बात करने में 3 वर्षीय बच्चा बना रहा था बाधा,...

बॉयफ्रेंड से बात करने में 3 वर्षीय बच्चा बना रहा था बाधा, मां ने कर दी हत्या, पति ने दर्ज कराया केस

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत का मामला नया मोड़ ले चुका है। करीब एक महीने पहले हुई इस घटना में अब बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

28 जून को हुई थी मासूम की मौत

यह मामला बलदेव थाना क्षेत्र के छौली गांव का है। शिकायतकर्ता कृष्ण मुरारी के अनुसार, 28 जून की शाम उनकी पत्नी रुचि ने फोन कर बताया कि उनका लगभग तीन वर्षीय बेटा माधव कई बार जगाने के बावजूद नहीं उठ रहा है। इसके बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने इसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया था।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

बच्चे के पिता का आरोप है कि कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पत्नी को एक युवक से फोन पर बातचीत करते हुए सुना, जिसमें बच्चे की मौत का जिक्र किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, पूछताछ के दौरान पत्नी ने स्वीकार किया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था और फोन पर बातचीत के दौरान बच्चे के शोर मचाने से नाराज होकर ऐसा काम किया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रेमी को घटना की जानकारी थी।

पुलिस जुटा रही है तकनीकी सबूत

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मां और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के तहत मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और संबंधित लोगों के बयान जुटाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया?

महावन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चे की मां ने कहा कि जब बच्चा खेलते हुए शोर कर रहा था, तब उसे रोकने और डांटने के दौरान उसका गला दब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसने अपने पति को केवल इतना बताया कि बच्चा उठ नहीं रहा है। परिजन उसे पहले सिम्स अस्पताल और फिर दूसरे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More

CM धामी ने गुरु पूर्णिमा पर संतों को उपहार में दी जैविक किट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments