HomeBreaking Newsट्रंप को अपनी ही संसद में तगड़ा झटका! ईरान युद्ध रोकने का...

ट्रंप को अपनी ही संसद में तगड़ा झटका! ईरान युद्ध रोकने का प्रस्ताव पास, रिपब्लिकन सांसदों ने भी किया समर्थन

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी ही संसद में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस की अनुमति के बिना ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई या युद्ध को रोकना है। इस फैसले से अमेरिका में राजनीति गरमाई हुई है।

डेमोक्रेट्स के प्रस्ताव को मिला बहुमत

यह प्रस्ताव डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पेश किया गया था। प्रस्ताव में कहा गया कि राष्ट्रपति को ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान से पहले कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। मतदान के दौरान प्रस्ताव को 215 वोट मिले, जबकि 208 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। इस तरह यह प्रस्ताव केवल सात वोटों के अंतर से पारित हो गया।

रिपब्लिकन सांसदों ने भी किया समर्थन

मतदान की सबसे हैरान कर देने वाली बात ये रही कि, राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने भी पार्टी लाइन से हटकर प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। चार रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स का समर्थन करते हुए ईरान के खिलाफ संभावित युद्ध को लेकर चिंता जताई। इससे पता चल रहा है कि, ट्रंप प्रशासन के लिए उनकी पार्टी के भीतर भी इस मुद्दे पर राजनीति गर्मी हुई है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों में रिपब्लिकन पार्टी के पास मामूली बहुमत है। इसके बावजूद यह प्रस्ताव पारित हो जाना ट्रंप के लिए असहज स्थिति पैदा करता है।

अंतिम रूप से लागू नहीं हुआ प्रस्ताव

हालांकि, यह प्रस्ताव अभी अंतिम रूप से लागू नहीं हुआ है। इसे कानून बनने के लिए अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट से भी मंजूरी मिलनी जरूरी है। इसके बाद भी राष्ट्रपति ट्रंप के पास इस पर वीटो लगाने का अधिकार होगा। यदि ट्रंप वीटो का इस्तेमाल करते हैं, तो कांग्रेस को उसे निरस्त करने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत जुटाना होगा, जो काफी कठिन है।

पहले भी हो चुके हैं कई प्रयास

ईरान के खिलाफ युद्ध संबंधी अधिकारों को सीमित करने की यह पहली कोशिश नहीं है। इससे पहले भी संसद में ऐसे तीन प्रस्ताव पेश किए गए थे, लेकिन वे बेहद कम अंतर से पारित नहीं हो सके। वहीं पिछले महीने सीनेट में भी इसी तरह के प्रस्ताव को मतदान के जरिए आगे बढ़ाने में सफलता मिली थी। बताया जा रहा है कि सीनेट में यह सफलता सात असफल प्रयासों के बाद हासिल हुई थी।

Read More:

मालवीय नगर अग्निकांड का दोषी लवकेश बजाज गिरफ्तार, लुकआउट नोटिस हुआ था जारी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments