दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगानी पड़ी। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
सुबह मिली आग लगने की सूचना
दिल्ली दमकल सेवा (DFS) को सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर 10 फायर टेंडर समेत कई विशेष यूनिट्स रवाना की गई। शुरुआती स्तर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन और अन्य अग्निशमन संसाधनों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया।
Delhi: Malviya Nagar restaurant fire | According to the Delhi Fire Service, 10 people have died and 37 have been rescued so far. https://t.co/c8pm6vjWv3
— ANI (@ANI) June 3, 2026
CM रेखा गुप्ता ने जताया शोक
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेस्टोरेंट की बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बचाव अभियान के दौरान दमकलकर्मियों ने इमारत के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों तक पहुंचने का कोशिश किया। इस दुखद घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस के लिए कामना किया। दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। सभी परिवारों को सभी जरूरी चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग
घटना के बाद सामने आए वीडियो में कई लोग इमारत की रेलिंग और खिड़कियों से नीचे कूदते दिखाई दिए। आग के कारण पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया था, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में ठहरने की भी व्यवस्था थी, जिसके चलते कुछ विदेशी नागरिक भी वहां मौजूद थे।
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन करने के लिए राहत कार्य जारी है।
Read More
जम्मू कश्मीर में कुदरत का कहर, बादल फटने से डोडा-किश्तवाड़ में आफत, सैलाब से हाईवे ठप

