TMC MP Kalyan Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच TMC के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना हुगली जिले में उस समय हुई, जब वह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीतला थाने में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।सिर पर गीला रूमाल रखे कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जाते समय उन पर हमला किया गया। इस घटना पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे थे, उन पर हमला किया गया।
विरोध प्रदर्शन के बीच बिगड़े हालात
जानकारी के अनुसार, रास्ते में कुछ प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और सांसद के साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की घटना हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताई पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कल्याण बनर्जी को घेर लिया था। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। सुरक्षा कर्मियों ने सांसद को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे घटना की जांच की जा रही है।
अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला
इससे एक दिन पहले ही टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी। लगातार दो वरिष्ठ नेताओं पर हुए हमलों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More:
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

