Home#IPL2026IPL 2026 Final : GT के गढ़ में खिताब का बचाव कर...

IPL 2026 Final : GT के गढ़ में खिताब का बचाव कर पाएगी डिफेंडिंग चैंपियन RCB ?

IPL 2026 : आज (31 मई 2026) इस सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक ओर गुजरात साल 2022 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं गत विजेता RCB का की नजरें खिताब बचाने पर होगी।

आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार है जब शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची है। वहीं रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में दूसरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को फाइनल पहुंचा दिया है और उनके पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका है।

Rajat Patidar Profile - Cricket Player | Stats, Records, Video

फाइनल मुकाबले से पहले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा, क्योंकि हम यहां की पिच और मैदान को अच्छे से समझते हैं। इसलिए हम जानते हैं कि जीतने के लिए हमें किस तरह का खेल दिखाना होगा।

गिल ने आगे कहा कि उनकी टीम जीती या हारी उनके लिए आईपीएल का सीजन यादगार रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments