Saket Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, साकेत मेट्रो स्टेशन के पास बनी पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरी इमारत मलबे के एक बड़े से ढेर में बदल गई। खबर आ रही है कि इस हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौत हो गई है। हालांकि, इस जानकारी की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, अब तक 9 से 10 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर बचा लिया गया है। आशंका है कि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। NDRF, दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
FMG अध्यक्ष ने दो मौतों का दावा किया
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसवंत ने बताया कि अब तक नौ से दस लोगों को बचा लिया गया है। इनमें हमारे मेडिकल डॉक्टर यानी FMG या PG परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र शामिल थे, जो ठीक इसी जगह पर स्थित मेस में मौजूद थे। अब तक, इनमें से दो छात्रों की जान चली गई है, जबकि बाकी दो को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल किसी को भी परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। इस घटना से जुड़े सभी लोगों के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। यदि केंद्र पर क्रेन और पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं, तो मलबे में फंसे बाकी लोगों का क्या होगा? मौजूदा हालात बेहद गंभीर हैं, और घटनास्थल पर भारी अफरा-तफरी और भ्रम का माहौल बना हुआ है।
#WATCH | Delhi: Dr Jaswant, President of Foreign Medical Graduates (FMG), says, "… Till now, nine to ten people have been rescued. Out of which, our medical doctor, who is preparing for FMG or PG, was here in the mess. Till now, two of them have died, and the remaining two have… https://t.co/2aw9vhN9Po pic.twitter.com/InKk7JwavD
— ANI (@ANI) May 30, 2026
रेस्क्यू ऑपरेशन में कई एजेंसियां जुटीं
हादसे की सूचना मिलते ही NDRF, दिल्ली फायर सर्विस (DFS), दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचावकर्मी भारी मशीनों और विशेष उपकरणों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
#WATCH दिल्ली: महरौली पुलिस स्टेशन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है।
ड्रोन वीडियो घटनास्थल से है। pic.twitter.com/gRJDxyZCDf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2026
शाम मिली थी हादसे की सूचना
दमकल विभाग के अनुसार, इमारत गिरने की सूचना शनिवार शाम करीब 7:45 बजे प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और राहत दल मौके पर रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचकर टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
#WATCH दिल्ली: महरौली पुलिस स्टेशन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 9 लोगों को अब तक सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। pic.twitter.com/IiE2CiXlgJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2026
CM रेखा गुप्ता ने जताई चिंता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना से मैं बेहद चिंतित हूं। NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियां आपस में तालमेल बिठाकर काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’
Deeply concerned by the building collapse incident near Saket Metro Station.
Teams from NDRF, Delhi Fire Services, Delhi Police, DDMA, MCD, CATS and Civil Defence are carrying out rescue operations on a war footing. Every possible effort is being made to safely rescue those…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 30, 2026
लोगों ने बताया भयावह मंजर
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धूल का घना गुबार फैल गया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि इमारत कम से कम पांच मंजिला थी और उसके गिरने के बाद कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि उनकी एक रिश्तेदार भी मलबे के नीचे फंसी हुई हैं।
इलाके में पसरा चिंता का माहौल
हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है ताकि राहत कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं और अपने परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
इमारत गिरने की वजह अब तक साफ नहीं
फिलहाल इमारत गिरने के कारणों पता नहीं चल पाया है। शुरुआती स्तर पर इमारत के निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि राहत अभियान पूरा होने के बाद जांच कराई जाएगी और हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।
लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता
अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है और प्रशासन हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।
Read More:

