HomeBreaking Newsलखनऊ में खुला नौसेना का गौरव द्वार! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

लखनऊ में खुला नौसेना का गौरव द्वार! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन

Nausena Shaurya Vatika Inauguration: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से इस विशेष परियोजना का शुभारंभ किया। सीजी सिटी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास विकसित यह वाटिका भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और तकनीकी क्षमता को समर्पित है।

योगी बोले- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका भारतीय नौसेना की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र सेवा के समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान बढ़ाने का काम करेगी।

आधुनिक ओपन-एयर संग्रहालय के रूप में विकसित

भारतीय नौसेना और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विकसित इस वाटिका को आधुनिक ओपन-एयर संग्रहालय और व्याख्या केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। यहां आने वाले लोग भारतीय नौसेना के इतिहास, समुद्री अभियानों, रणनीतिक भूमिका और परिचालन क्षमताओं को करीब से जान सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह उत्तरी भारत में एक प्रमुख सैन्य पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है।

INS गोमती बना सबसे बड़ा आकर्षण

वाटिका का मुख्य आकर्षण सेवामुक्त युद्धपोत INS गोमती है। यह युद्धपोत 28 मई 2022 को नौसेना सेवा से रिटायर हुआ था। अब इसे भारत की समुद्री शक्ति और नौसैनिक विरासत के प्रतीक के रूप में यहां स्थापित किया गया है, ताकि लोग नौसेना की क्षमता और इतिहास को नजदीक से समझ सकें।

युद्धक उपकरणों का भी होगा प्रदर्शन

इस परिसर में नौसेना के कई महत्वपूर्ण युद्धक उपकरण और संरचनाएं भी प्रदर्शित की गई हैं। इनमें जहाज का लंगर, AK-726 मध्यम-श्रेणी की तोप, CET-53M टॉरपीडो लॉन्चर सिस्टम, RJ के साथ ZIF-101 लॉन्चर, कैप्स्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का प्रोपेलर शामिल हैं। ये प्रदर्शन नौसेना की तकनीकी ताकत और युद्धक तैयारी को दर्शाते हैं।

पर्यटन और जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना लखनऊ के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देगी। साथ ही बच्चों और युवाओं को भारतीय नौसेना के इतिहास, रणनीतिक अभियानों और राष्ट्रीय सुरक्षा में उसकी भूमिका के बारे में जागरूक करेगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह वाटिका देशभक्ति, बलिदान और राष्ट्र सेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

Read More:

बेंगलुरु के स्कूल में अचानक लगी भीषण आग, चौथी मंजिल से उठा धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments