HomeBreaking Newsबिजली बिल को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, गर्मी में AC को इस...

बिजली बिल को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, गर्मी में AC को इस तापमान पर चलाने की दी सलाह

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) लोगों की जरूरत बन चुका है। घर हो या दफ्तर, बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग AC का उपयोग करते हैं। लेकिन अक्सर लोग इसे बहुत कम तापमान पर चलाते हैं जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिल भी ज्यादा आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने ऊर्जा बचत को लेकर एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है।

AC को किस तापमान पर चलाने की सलाह?

दिल्ली सरकार(Delhi Government) के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाना चाहिए। विभाग का मानना है कि यह तापमान आरामदायक वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ बिजली की खपत को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। कई लोग AC को 18 या 20 डिग्री सेल्सियस पर चलाना पसंद करते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार इतना कम तापमान रखने से कंप्रेसर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिससे ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है।

इसके विपरीत, तापमान थोड़ा बढ़ाने पर बिजली की खपत कम हो सकती है। ऊर्जा दक्षता से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि AC का तापमान हर एक डिग्री बढ़ाने पर बिजली की खपत में लगभग 5 से 6 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना रहती है। यही वजह है कि 24 से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान ऊर्जा बचत के लिहाज से बेहतर माना जाता है।हालांकि वास्तविक बचत कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे AC की क्षमता, कमरे का आकार, बाहरी तापमान और उपयोग का समय। फिर भी सामान्य परिस्थितियों में तापमान बढ़ाने से बिजली की खपत कम हो सकती है।

उदाहरण से समझिए बिजली बचत का पूरा गणित

मान लीजिए कि आपका AC 18 डिग्री सेल्सियस पर प्रतिदिन 8 घंटे चलता है और इस दौरान लगभग 8 यूनिट बिजली की खपत करता है।यदि इसी AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाया जाए, तो अनुमानित खपत घटकर लगभग 5.1 से 5.6 यूनिट के बीच रह सकती है।

वहीं यदि तापमान 26 डिग्री सेल्सियस कर दिया जाए तो बिजली की खपत लगभग 4.2 से 4.8 यूनिट तक सीमित हो सकती है। इसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ता है। लंबे समय तक उपयोग के दौरान यह अंतर काफी बड़ा हो सकता है और उपभोक्ताओं को अच्छी-खासी बचत मिल सकती है।

सरकार ने दिए ये निर्देश 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, स्वायत्त संस्थाओं और अधीनस्थ कार्यालयों को बिजली बचत के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि अनावश्यक रूप से बिजली उपकरणों और लाइटों का उपयोग न किया जाए।

सरकार का उद्देश्य केवल बिजली बिल कम करना नहीं है बल्कि ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना और बिजली की मांग को संतुलित रखना भी है। बढ़ती गर्मी और ऊर्जा खपत के बीच यह कदम संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : देशभर में मुसीबत वाली आंधी-बारिश… UP-बिहार में 48 लोगों की हुई मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments