इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुजरात की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर अहम योगदान दिया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक समय ऐसा था जब 12.4 ओवर में राजस्थान महज 118 रन पर पांच विकेट खो चुकी थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे युवा बल्लेजबाज वैभव सूर्यवंशी दूसरे छोर पर टिके रहे, उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। वहीं बल्लेबाज डोनोवन फरेरा ने अंतिम ओवर में ताबड़तोड़ 4 छक्के जड़ते हुए 48 रन की पारी खेली और राजस्थान का स्कोर 214 रन पर पहुंचा दिया।

राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 96 और रविंद्र जडेजा ने 45 रन बनाए। जबकि, डेनोवन फरेरा ने 11 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए, इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। यशस्वी जायसवाल ने 01 रन, ध्रुव जुरेल ने 07 रन, कप्तान रियान पराग ने 11 रन, दासुन शनाका ने 03 रन, जोफ्रा आर्चर ने महज 07 रन ही बनाए।

जवाब में 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद अच्छी रही, गुजरात के लिए ओपनिंग करने उतरे कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 77 गेंदों में 167 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया, कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए, वहीं उनका साथ देते हुए साई सुदर्शन में 32 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का लगाकर 58 रनों की पारी खेली।

अब 31 मई को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगरुलु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

