HomeBreaking Newsभारत में सबसे… नेतन्याहू ने जमकर की हिंदुस्तान की तारीफ, फिर ...

भारत में सबसे… नेतन्याहू ने जमकर की हिंदुस्तान की तारीफ, फिर पाकिस्तान की खोल दी सारी पोल-पट्टी, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे शहबाज!

Benjamin Netanyahu: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर भारत और इजराइल के मजबूत रिश्तों की खुलकर तारीफ की है। वेस्ट बैंक में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इजराइल को अपनी वैधता को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में हालात बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में इजराइल के लिए जबरदस्त समर्थन देखने को मिलता है और दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत में उनके सबसे ज्यादा समर्थक हैं।

भारत को बताया इजराइल का मजबूत दोस्त

नेतन्याहू ने अपने संबोधन में भारत को एक बड़ी वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते केवल कूटनीतिक स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनता के बीच भी गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में इजराइल के प्रति सकारात्मक भावना मौजूद है और यही वजह है कि दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

2018 की भारत यात्रा को बताया था ‘लव फेस्ट’

इजराइली प्रधानमंत्री इससे पहले भी कई मौकों पर भारत की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने 2018 में अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ भारत दौरे को याद करते हुए उसे ‘लव फेस्ट’ यानी प्रेम उत्सव बताया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत की 1.4 अरब आबादी के बीच इजराइल को काफी सम्मान मिलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंधों का भी जिक्र किया और कहा कि भारत में उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ था।

अमेरिका में घटती लोकप्रियता के बीच आया बयान

नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका में उनकी लोकप्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अप्रैल में जारी Pew Research Center के एक सर्वे के अनुसार, करीब 60 प्रतिशत अमेरिकी वयस्क इजराइल को लेकर नकारात्मक राय रखते हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 53 प्रतिशत था। वहीं, 59 प्रतिशत अमेरिकी वयस्कों ने कहा कि उन्हें वैश्विक मामलों में नेतन्याहू के फैसलों पर बहुत कम या बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। एक साल पहले यह आंकड़ा 52 प्रतिशत था।

पाकिस्तान पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

अपनी लोकप्रियता में गिरावट को लेकर नेतन्याहू ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ देश अमेरिका और इजराइल के रिश्तों को कमजोर करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इजराइल विरोधी माहौल तैयार किया जा रहा है ताकि अमेरिकी जनता की राय को प्रभावित किया जा सके। हालांकि, उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया।

भारत-इजराइल रिश्तों पर फिर चर्चा तेज

नेतन्याहू के इस बयान के बाद एक बार फिर भारत और इजराइल के संबंधों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक, कृषि और व्यापार जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। भारत और इजराइल के नेताओं के बीच लगातार बढ़ती नजदीकी को भी दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का अहम हिस्सा माना जाता है।

Read More:

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध पिस्तौल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments