NEET-UG Leak Case: NEET-UG परीक्षा को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए है।
पेपर लीक और ग्रेस मार्किंग पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में NEET पेपर लीक मामले, ग्रेस मार्किंग विवाद और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी अन्य शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों के भरोसे को मजबूत करने के लिए संभावित कदमों पर विचार कर रही है।
NTA और शिक्षा मंत्रालय पर बढ़ा दबाव
NEET विवाद के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और शिक्षा मंत्रालय लगातार सवालों के घेरे में हैं। देशभर में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि विपक्ष भी सरकार पर निशाना साध रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार मामले की लगातार समीक्षा कर रही है।
आगे की रणनीति पर मंथन
बैठक में भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और छात्रों की चिंताओं का समाधान निकालने पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस मामले में कुछ बड़े फैसले ले सकती है।
Read More:
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, सुबह 11 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान

