HomeBreaking Newsफेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे, Meta...

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे, Meta ने लॉन्च किए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta ने अपने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के कुछ खास फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को हर महीने पैसे चुकाने होंगे। कंपनी का यह कदम अपनी कमाई बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

मुफ्त यूजर्स को नहीं मिलेंगे कुछ खास फीचर्स

Meta के नए प्लस वर्जन में यूजर्स को कई टूल्स और एडवांस कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक ये सुविधाएं केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को मिलेंगी, जबकि फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इन फीचर्स की पहुंच नहीं होगी। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X भी पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू कर चुका है।

जानिए कितनी होगी सब्सक्रिप्शन फीस

Meta द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस का मासिक सब्सक्रिप्शन 3.99 डॉलर रखा गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 387 रुपये के बराबर है। वहीं वॉट्सऐप प्लस का मंथली प्लान 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये का होगा। हालांकि कंपनी ने भारत में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमतों का अभी ऐलान नहीं किया है।

वॉट्सऐप प्लस में मिलेंगे नए फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉट्सऐप के पेड वर्जन में यूजर्स को कई नए और खास फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें चैट्स को ज्यादा पर्सनल बनाने पर फोकस किया गया है। सब्सक्राइबर्स को कस्टम थीम, अलग-अलग रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल सामान्य यूजर्स सिर्फ तीन चैट्स पिन कर सकते हैं। Meta का यह नया कदम इसी बदलते डिजिटल ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले समय में कंपनी अपने प्लेटफॉर्म्स पर और भी प्रीमियम फीचर्स जोड़ सकती है।

Read More

NEET पेपर लीक पर सरकार अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर हाई लेवल मीटिंग, PMO के कई बड़े अफसर मौजूद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments