HomeBreaking Newsबाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, विमान में तकनीकी खराबी...

बाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, विमान में तकनीकी खराबी के कारण निकला इंजन से धुआं

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान में टेक-ऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान के इंजन से धुआं निकलता देख एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से डिप्टी सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

टेक-ऑफ के दौरान बंद हुआ इंजन

जानकारी के मुताबिक डिप्टी CM ब्रजेश पाठक यूपी सरकार के विमान से रवाना होने वाले थे। विमान जैसे ही रनवे पर टेक-ऑफ के लिए आगे बढ़ा, अचानक उसका इंजन बंद हो गया और बाहरी हिस्से से धुआं निकलने लगा। स्थिति गंभीर होते देख तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया।

सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हुईं सक्रिय

विमान के इंजन से धुआं उठता देख एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा कर्मी और तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। डिप्टी सीएम को सुरक्षा घेरे में तेजी से विमान से बाहर निकाला गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। डिप्टी सीएम के सुरक्षित बाहर आने के बाद अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

तकनीकी टीम कर रही जांच

नागरिक उड्डयन विभाग की तकनीकी टीम अब विमान के इंजन में आई खराबी की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है, हालांकि धुआं निकलने की असली वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Read More

धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुई हेमा मालिनी और बेटी अहाना…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments