राजस्थान के जैसलमेर से बेहद चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं। शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर बड़ाबाग क्षेत्र स्थित डंपिंग यार्ड में सैकड़ों गायों के शव खुले में पड़े सड़ते मिले हैं। इन भयावह तस्वीरों और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दो दिन पहले श्रीकरणी गौ रक्षा सेवा दल के अध्यक्ष हाकम दान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में बड़ी संख्या में गायों के शव खुले में पड़े दिखाई दिए। शवों के आसपास गंदगी और बदबू का आलम था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लोगों का कहना है कि मृत गोवंश का इस तरह खुले में पड़ा रहना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है।
दबाव बढ़ने के बाद हरकत में प्रशासन
सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने के बाद नगर परिषद प्रशासन सक्रिय हुआ। नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा ने मृत पशुओं के निस्तारण का जिम्मा संभाल रहे ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मृत पशुओं का वैज्ञानिक और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए था, लेकिन इसमें गंभीर लापरवाही सामने आई है।
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan | Municipal Council initiates the process of burying cattle carcasses found at the municipal dumping site near the city
Municipal Council Commissioner Lajpal Singh Sodha says, "We assign contractors for the collection and disposal of dead animals.… pic.twitter.com/EEjlqYkBxh
— ANI (@ANI) May 25, 2026
आनन-फानन में शुरू हुआ शवों का निस्तारण
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ठेकेदार की ओर से तुरंत मशीनरी और वाहन मौके पर भेजे गए। डंपिंग यार्ड में बिखरे शवों को एकत्र कर गड्ढे खोदकर उनका निस्तारण शुरू किया गया। परिषद आयुक्त का दावा है कि कुछ घंटों में पूरा काम खत्म कर लिया जाएगा।
Read More
बकरों की लग रही ‘शाही’ कीमतें, दिल्ली से कराची और ढाका तक 5 लाख तक पहुंचे दाम

