HomeBreaking NewsTwisha Sharma डेथ केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI की बेंच ने स्वत:...

Twisha Sharma डेथ केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI की बेंच ने स्वत: लिया संज्ञान, 7 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी समर्थ सिंह

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में पूर्व मिस पुणे विजेता ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले में खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच करेगी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल होंगे।

‘संस्थागत पक्षपात’ के आरोपों पर होगी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को ‘एक युवती की ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौत के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियागत विसंगतियां’ शीर्षक के तहत सूचीबद्ध किया है। अदालत अब इस बात की भी जांच करेगी कि कहीं जांच प्रक्रिया को प्रभावशाली लोगों के दबाव में प्रभावित तो नहीं किया गया।

7 दिन की पुलिस हिरासत में पति समर्थ

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामला हाई प्रोफाइल तब बन गया जब यह सामने आया कि समर्थ पेशे से वकील हैं और उनकी मां रिटायर्ड जज हैं। समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सास की जमानत रद्द कराने पहुंची पुलिस

पुलिस ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट में इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजरें टिक गई हैं।

डेटिंग ऐप से हुई थी मुलाकात

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने पति के घर में मृत पाई गई थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी और समर्थ सिंह की मुलाकात करीब पांच महीने पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और घरेलू प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

परिवार ने लगाए जांच प्रभावित करने के आरोप

ट्विशा शर्मा के परिवार का आरोप है कि उनके पति और ससुराल पक्ष ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की है। परिवार का कहना है कि कानून व्यवस्था में पकड़ होने के कारण ससुराल पक्ष मामले को अपने हिसाब से मोड़ना चाहता था। इसी वजह से परिवार ने जांच प्रक्रिया की ईमानदारी पर सवाल उठाए हैं।

दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग स्वीकार

ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की थी। हाई कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। परिवार का कहना है कि पहली जांच में कई जरुरी पहलुओं को नजरअंदाज किया गया। आज उनकी दूसरी बार पोस्टमॉर्टम होगा।

CBI को सौंपी गई जांच

ट्विशा शर्मा के पिता ने बताया कि अब इस मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि परिवार हर दिन मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है, लेकिन बेटी को इंसाफ दिलाने की उम्मीद ही उन्हें मजबूत बनाए हुए है।

माता-पिता गहरे सदमे में

परिवार के मुताबिक, ट्विशा शर्मा की मां गहरे सदमे में हैं और पिता ने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। परिजन लगातार निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जांच एजेंसियों से अपील की है कि वे बिना किसी दबाव के केवल सबूतों के आधार पर कार्रवाई करें।

Read More:

पंजाब के 87 खिलाड़ियों को मिला महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड, CM मान ने दी करोड़ों रुपए की सम्मान राशि, भारत-पाक हॉकी महामुकाबले की हुई घोषणा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments