HomeBreaking News'मैं गया तो मारा जाऊंगा', अपने ही बेटे की शादी में जाने...

‘मैं गया तो मारा जाऊंगा’, अपने ही बेटे की शादी में जाने से क्यों बच रहे ट्रंप, किसके खौफ में डूबे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

Donald Trump Son Wedding: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों ईरान से जुड़े तनाव के बीच एक मुसीबत में फंस गए हैं। मामला उनके बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप Jr. की शादी का है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘अगर में जाऊंगा तो भी मारा जउंगा, नहीं जाऊंगा तो भी मारा जाउंगा।’

कब होने वाली है शादी

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस वीकेंड बहामास में बेटिना एंडरसन के साथ शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि समारोह छोटा और पूरी तरह निजी रखा गया है। ट्रंप ने कहा कि उनका बेटा चाहता है कि वह शादी में शामिल हों और वह खुद भी वहां पहुंचने की कोशिश करेंगे।

ईरान युद्ध के बीच बिजी ट्रंप

ट्रंप ने बातचीत में कहा कि मौजूदा समय उनके लिए आसान नहीं है, क्योंकि वह ईरान से जुड़े मामलों में लगातार बिजी हैं। उन्होंने कहा कि इस समय वह ईरान नाम की एक बड़ी समस्या में फंसे हुए हैं और इसके अलावा भी कई अहम जिम्मेदारियां हैं। अमेरिका इस समय ईरान के साथ शांति समझौते और कूटनीतिक बातचीत को लेकर लगातार बैठकों में जुटा हुआ है।

मेरे लिए कोई जीत वाली स्थिति नहीं- ट्रंप

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने राजनीति और मीडिया पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह ऐसी स्थिति है, जिसमें उनके लिए कोई भी फैसला आसान नहीं होगा। ट्रंप ने हंसते हुए कहा, ‘अगर मैं शादी में गया तो लोग कहेंगे कि ऐसे समय में वहां क्यों गए, और अगर नहीं गया तो परिवार नाराज होगा।’ उनका बयान सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

बयान का गलत मतलब निकाल रहे लोग?

ट्रंप के ‘मारा जाऊंगा’ वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन सामने आए हैं। हालांकि, उनके बयान का मतलब राजनीतिक और पारिवारिक दबाव से जुड़ा था। ट्रंप का मतलब यह था कि शादी में जाने पर उन्हें मीडिया और विपक्ष के ताने सहने पड़ सकते हैं, जबकि शादी में शामिल न होने पर बेटे और परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

बेटे और बहू को दी शुभकामनाएं

ट्रंप ने बातचीत के दौरान अपने बेटे और होने वाली बहू के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शादी शानदार तरीके से संपन्न होगी। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह समारोह में शामिल होंगे या नहीं।

कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप जूनियर?

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जिन्हें Don Jr. के नाम से भी जाना जाता है, ट्रंप परिवार की कंपनी The Trump Organization में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। उन्हें ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ यानी MAGA एजेंडे का प्रमुख समर्थक माना जाता है। वह अक्सर अपने पिता के साथ राजनीतिक प्रोग्राम्स में दिखाई देते हैं।

Read More:

अयोध्या को मिली बड़ी सौगात, बनेगा यूपी का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments