मुंबई के मालवणी और मनोरी आइलैंड इलाके में मीरा भयंदर-वसई विरार (MBVV) क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री और वेयरहाउस का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में करीब 14 करोड़ रुपये की ड्रग्स और भारी मात्रा में केमिकल व रॉ मटेरियल बरामद किया है। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य आरोपी अकरम खान गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी मालवणी निवासी अकरम खान है। पुलिस के मुताबिक, वही ड्रग फैक्ट्री का संचालन कर रहा था और पूरे सिंडिकेट को नियंत्रित करता था। जांच एजेंसियों का दावा है कि अकरम खान कई प्रभावशाली और राजनीतिक लोगों के संपर्क में था। वहीं उसका भाई अजमल खान मालवणी इलाके की एक मस्जिद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की, लेकिन फिलहाल उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया।
फैक्ट्री से खतरनाक केमिकल बरामद
पुलिस को छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में खतरनाक केमिकल मिले हैं। इनमें सोडियम हाइड्रॉक्साइड, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, मिथाइलएमीन, क्लोरोफॉर्म और अन्य रसायन शामिल हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, इन केमिकल्स का इस्तेमाल आमतौर पर इंडस्ट्रियल काम, दवाइयों और सफाई उत्पादों में होता है, लेकिन आरोपी इन्हीं के जरिए ड्रग्स तैयार कर रहे थे।
मुंबई और आसपास के इलाकों में होती थी सप्लाई
पुलिस का कहना है कि तैयार ड्रग्स को मुंबई और आसपास के कई इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसकी सप्लाई चेन किन राज्यों तक फैली हुई थी। जांच एजेंसियां आरोपियों के फंडिंग नेटवर्क और संभावित राजनीतिक संपर्कों की भी जांच कर रही हैं। पुलिस को शक है कि इस सिंडिकेट से कई बड़े लोग जुड़े हो सकते हैं।
महिला आरोपी से खुला पूरा नेटवर्क
इस पूरे मामले का खुलासा पिछले महीने नयानगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई एक कार्रवाई के बाद हुआ था। क्राइम ब्रांच यूनिट-4 को छेड़ा आदर्श बिल्डिंग में ड्रग्स कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बड़ाक की टीम ने DCP संदीप डायफोड़े के मार्गदर्शन में छापा मारा। जिसमें कार्रवाई के दौरान फिरदौश अरबाज कुरैशी नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से करीब 3 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स बरामद हुई थी। महिला की गिरफ्तारी के बाद उसका पति अरबाज वकील कुरैशी फरार हो गया था। तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने गुजरात और मुंबई के अलग-अलग इलाकों से उसे समेत 9 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Read More
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए पारित कानून से समस्त संगत में खुशी की लहर – CM मान