HomeBreaking Newsकश्मीर में नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन, अनंतनाग में तस्करों की...

कश्मीर में नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन, अनंतनाग में तस्करों की संपत्ति पर चला बुलडोजर

जम्मू-कश्मीर(Kashmir) की कश्मीर घाटी में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। ड्रग नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पहली बार तस्करों की अवैध संपत्तियों पर सीधे कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है।
इस अभियान की शुरुआत अनंतनाग जिले से की गई जहां पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे बनी करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से गिरा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह संपत्तियां नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से तैयार की गई थीं।

प्रशासन का क्या है कहना ?

प्रशासन का कहना है कि यह कदम सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ड्रग तस्करी से जुड़े आर्थिक ढांचे को कमजोर करना है। पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत की गई है ताकि ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

अधिकारियों ने आम लोगों से की अपील

अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करें जिससे इस अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। प्रशासन का मानना है कि जनसहभागिता से ही इस समस्या पर पूरी तरह काबू पाया जा सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत 100 दिनों के भीतर ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करने का लक्ष्य रखा गया है, और इसी दिशा में अब प्रशासन और पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो के सिग्नल में आई खराबी, आधे घंटे से ठप पड़ी इस रूट की ट्रेनें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments