HomeBreaking Newsश्रीनगर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए दो अमेरिकी नागरिक, बैग से बरामद...

श्रीनगर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए दो अमेरिकी नागरिक, बैग से बरामद हुआ सैटलाइट फोन

श्रीनगर एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को अधिकारियों ने रोका, हालांकि जांच के दौरान उनके सामान में एक सैटेलाइट फोन मिलने पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। यह मामला सुरक्षा कारणों से गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर संवेदनशील क्षेत्र में आता है।

बैग से मिला गार्मिन डिवाइस

अधिकारियों के अनुसार, स्कैनिंग के दौरान एक बैग में गार्मिन कंपनी का सैटेलाइट कम्युनिकेशन डिवाइस मिला। यह कंपनी जीपीएस और सैटेलाइट आधारित उपकरणों के लिए जानी जाती है। डिवाइस मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने दोनों यात्रियों को अलग ले जाकर पूछताछ की और पर्याप्त जानकारी न मिलने के कारण स्थानीय पुलिस को बुलाया गया।

अमेरिका के निवासी हैं दोनों आरोपी

बता दें कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी अमेरिका के हैं। य जिस यात्री के बैग से फोन बरामद हुआ, उसकी पहचान जेफरी स्कॉट के रूप में हुई है। वह अमेरिका के मोंटाना राज्य का रहने वाला बताया गया है। दूसरे अमेरिकी नागरिक की पहचान और यात्रा उद्देश्य को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत में सैटलाइट फोन लाने के नियम

भारत में बिना अनुमति सैटेलाइट फोन रखना या लाना नियमों के दायरे में आता है। ऐसे उपकरणों के लिए दूरसंचार विभाग की पूर्व स्वीकृति जरूरत होती है। अगर किसी यात्री के पास वैध अनुमति नहीं होती, तो डिवाइस जब्त किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस दोनों अमेरिकी नागरिकों से पूछताछ कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि उनके पास कोई लाइसेंस था या नहीं और डिवाइस का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Read More

बांग्लादेश में भारत का नया चेहरा बन सकते हैं दिनेश त्रिवेदी, बंगाल चुनाव से पहले बड़े कूटनीतिक फैसले के संकेत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments