HomeBreaking Newsअब सफर नहीं रहेगा लंबा, एयर टैक्सी से मिनटों में तय होगी...

अब सफर नहीं रहेगा लंबा, एयर टैक्सी से मिनटों में तय होगी दूरी, IndiGo ने किया ये बड़ा निवेश…

बड़े शहरों में बढ़ता ट्रैफिक और लंबा सफर आज लोगों की सबसे बड़ी परेशानियों में शामिल हो गया है। रोज़ाना घंटों जाम में फंसना न केवल समय की बर्बादी करता है बल्कि मानसिक और शारीरिक थकान भी बढ़ाता है। अब इसी समस्या का समाधान “एयर टैक्सी”(Air Taxi) के रूप में सामने आ रहा है, जो आने वाले समय में शहरी यात्रा का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।

भारत की कंपनी सरला एविएशन एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विकसित कर रही है। यह eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) तकनीक पर आधारित है, यानी यह हेलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उठ सकती है और बिना रनवे के जमीन पर उतर सकती है। इस वजह से इसे शहरों के भीतर ही आसानी से संचालित किया जा सकेगा।

IndiGo ने लगभग 10 करोड़ रुपये का किया निवेश

इस प्रोजेक्ट को गति देने के लिए देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने भी लगभग 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। माना जा रहा है कि यह निवेश तकनीक के विकास को तेज करेगा और इसे व्यावसायिक रूप से जल्द शुरू करने में मदद करेगा। इस एयर टैक्सी का मुख्य उद्देश्य 50 से 200 किलोमीटर जैसी मध्यम दूरी की यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाना है।

अभी इस दूरी के लिए लोगों के पास कोई ऐसा साधन नहीं है जो समय भी बचाए और आरामदायक भी हो। अगर यह सेवा शुरू होती है, तो यात्रा के समय में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उदाहरण के तौर पर गुरुग्राम से नोएडा तक का सफर, जो आमतौर पर ट्रैफिक में 2 घंटे या उससे ज्यादा लेता है, वही एयर टैक्सी से करीब 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

एक बार में 6 यात्री कर सकेंगे सफर

इस एयर टैक्सी में एक बार में लगभग 6 यात्री सफर कर सकेंगे, जिससे यह छोटे समूहों के लिए भी उपयोगी होगी। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण प्रदूषण को कम करेगी और पारंपरिक हेलिकॉप्टर के मुकाबले कम शोर पैदा करेगी। इसके लिए बड़े एयरपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, बल्कि शहरों में बनाए जाने वाले “वर्टिपोर्ट” से ही उड़ान और लैंडिंग संभव होगी।

इस तकनीक का फायदा सिर्फ आम यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं में मरीजों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने, बिजनेस ट्रैवल को अधिक कुशल बनाने और छोटे शहरों को बड़े शहरों से बेहतर तरीके से जोड़ने में भी यह अहम भूमिका निभा सकती है।

यह भी पढ़ें : ‘दू मिनट रुका…’ जब सदन में गूंजी सांसद प्रिया सरोज की अवधी बोली, वीडियो हुआ वायरल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments