HomeBreaking News‘दू मिनट रुका…’ जब सदन में गूंजी सांसद प्रिया सरोज की अवधी...

‘दू मिनट रुका…’ जब सदन में गूंजी सांसद प्रिया सरोज की अवधी बोली, वीडियो हुआ वायरल…

उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज(Priya Saroj) ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-समझकर लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे फैसले ही देश की दिशा और दशा तय करते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि जब वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटें मौजूद हैं, तो उनमें तुरंत 33 प्रतिशत आरक्षण लागू क्यों नहीं किया जा रहा। प्रिया सरोज ने साफ किया कि वे और उनकी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि क्या यह कदम वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया जा रहा है या इसके पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य भी छिपा है। उनके इस बयान ने सदन में चर्चा को और तीखा बना दिया।

प्रिया ने मुस्कुराते हुए क्या कहा ?

इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जब पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने समय समाप्त होने का संकेत दिया, तो प्रिया सरोज ने अवधी में मुस्कुराते हुए कहा, “कन्क्लूड करत हईं…पहिले हमके बोले दा… बस दू मिनट रुका…”। उनके इस अंदाज ने सदन का माहौल हल्का कर दिया और कई सदस्य मुस्कुराते नजर आए।

‘हर वर्ग और हर महिला की बराबर भागीदारी’

अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक किसी वादे या भविष्य की योजना के रूप में नहीं, बल्कि वर्तमान में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद तभी वास्तव में लोकतांत्रिक मानी जाएगी जब हर वर्ग और हर महिला की भागीदारी बराबरी के साथ सुनिश्चित हो, साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2023 में यह बिल सर्वसम्मति से पारित हुआ था, अब इसे लागू करने की जिम्मेदारी सरकार की है और इसे जल्द तथा ईमानदारी से लागू किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : रेल यात्री ध्यान दें! 5 से 13 मई तक कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, सफर से पहले जरूर चेक करें ये अपडेट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments