HomeBreaking Newsनशा-विरोधी अभियान के तहत पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 Kg गांजा...

नशा-विरोधी अभियान के तहत पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 Kg गांजा और 1400 नशीली गोलियों समेत 104 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने नशा-विरोधी अभियान के तहत अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए राज्यभर में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रदेश में छापेमारी के दौरान 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ नकदी भी बरामद की है।

बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद

पुलिस कार्रवाई के दौरान 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 18 किलोग्राम गांजा और 1486 नशीली गोलियां बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित ₹6,750 की नकदी भी जब्त की गई है।

लगातार जारी है सख्त अभियान

पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य को नशा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हैं।

पुनर्वास पर भी फोकस

बता दें कि सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि नशे के शिकार लोगों को मुख्यधारा में लाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत 33 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया गया, जो सरकार की संतुलित रणनीति को दर्शाता है।

जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कायम पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। किसी भी स्तर पर नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पंजाब पुलिस का मानना है कि सख्त कार्रवाई और जागरूकता के संयुक्त प्रयास से राज्य को नशे की समस्या से धीरे-धीरे मुक्त किया जा सकता है।

Read More

मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी, विधेयक सोमवार को होगा पेश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments