HomeBreaking News'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18 दिन में 1000...

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18 दिन में 1000 करोड़ पार कर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड भी बनाया रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ तीसरे वीकेंड में भी मजबूत बनाए रखी है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुरुआती दिनों में थोड़ी सुस्ती दिखने के बावजूद वीकेंड पर फिल्म ने जोरदार वापसी करते हुए शानदार कमाई दर्ज की।

3 दिन में जबरदस्त उछाल

तीसरे वीकेंड के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुरुवार को फिल्म ने करीब 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद शुक्रवार को बढ़त के साथ कमाई 21.55 करोड़ रुपये पहुंची। शनिवार को यह आंकड़ा और बढ़कर 25.65 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रविवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल के साथ लगभग 28.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार की कमाई में हिंदी वर्जन का योगदान 27 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा, जो 18वें दिन किसी भी हिंदी फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन माना जा रहा है।

‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी टूटा

इससे पहले 18वें दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड Pushpa 2 के नाम था, जिसने करीब 26 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

भारत में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत में ही 1000 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। 18 दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 1013 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। खास बात यह है कि इसमें केवल हिंदी वर्जन से ही 950 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है, जो जल्द ही 1000 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।

वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ पार

वीकेंड की शानदार कमाई के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1600 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इससे ‘धुरंधर 2’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है।

तीसरे वीकेंड में भी दमदार प्रदर्शन

तीसरे वीकेंड में फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से 71.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो ‘छावा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा है। हालांकि, यह अपने पहले पार्ट धुरंधर के रिकॉर्ड को पार नहीं कर पाई, जिसने तीसरे वीकेंड में लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

आगे भी जारी रह सकता है कलेक्शन का सिलसिला

फिल्म तीसरे हफ्ते में भी करीब 120 करोड़ रुपये तक की कमाई करने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि सोमवार का कलेक्शन यह तय करेगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की रफ्तार कैसी रहती है। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ की कमाई यह साफ संकेत दे रही है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा अभी खत्म होने वाला नहीं है।

Read More:

इस देश में कौड़ियों के भाव बिक रहा सोना! लेकिन दूध-ब्रेड को भी तरस रहे लोग, यहां के हालात जान सुन्न पड़ जाएगा दिमाग

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments