Venezuela Gold Price is Cheaper Than Bread-Milk: दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में इन दिनों सोने की कीमतें हैरान करने वाली हैं। साल 2026 की शुरुआत में यहां 24 कैरेट सोना भारतीय रुपये में करीब 181 से 200 रुपये प्रति ग्राम के बीच मिल रहा है। यानी 10 ग्राम सोना 2000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है, जो भारत जैसे देशों के लिए बेहद असामान्य स्थिति है।
भारत में आसमान छू रहे दाम
इसके उलट भारत में सोने की कीमत लगातार ऊंचाई पर बनी हुई है। यहां 24 कैरेट सोना लगभग 13,800 रुपये प्रति ग्राम के पार पहुंच चुका है। दोनों देशों के बीच यह बड़ा अंतर वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
रोजमर्रा की चीजें सोने से महंगी
वेनेजुएला में महंगाई इस हद तक बढ़ चुकी है कि आम जरूरत की चीजें सोने से भी महंगी हो गई हैं। यहां 1 लीटर दूध की कीमत करीब 175 रुपये, ब्रेड का एक पैकेट लगभग 170 रुपये और एक दर्जन अंडों के लिए करीब 233 रुपये चुकाने पड़ते हैं। यानी खाने-पीने की चीजों की कीमत सोने से कहीं ज्यादा है।
क्यों इतना सस्ता हुआ सोना
विशेषज्ञों के अनुसार, वेनेजुएला में सोने की इतनी कम कीमत अमीरी का संकेत नहीं, बल्कि वहां की अर्थव्यवस्था के पतन का परिणाम है। देश की मुद्रा ‘बोलिवर’ की वैल्यू में भारी गिरावट आई है, जिससे उसकी क्रय शक्ति लगभग खत्म हो चुकी है। इसी वजह से सोना सस्ता दिख रहा है, जबकि असल में महंगाई चरम पर है।
संसाधनों के बावजूद आर्थिक बदहाली
वेनेजुएला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर देश है और दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल भंडारों में शामिल है। इसके अलावा ओरिनोको माइनिंग आर्क क्षेत्र में करीब 8000 टन सोने के भंडार होने का अनुमान है। इसके बावजूद भ्रष्टाचार और खराब प्रबंधन के कारण देश आर्थिक संकट में फंस गया है।
कर्ज चुकाने के लिए बेचा गया सोना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति Nicolás Maduro के कार्यकाल में देश ने कर्ज चुकाने के लिए अपने सोने के भंडार का बड़ा हिस्सा विदेश भेजा। 2013 से 2016 के बीच करीब 113 मीट्रिक टन सोना स्विट्जरलैंड भेजा गया था।
आम लोगों के लिए जीवन बना संघर्ष
हालांकि सोना यहां बेहद सस्ता है, लेकिन आम लोगों के लिए इसे खरीदना आसान नहीं है। महंगाई और कम होती आय के कारण लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में सोना खरीदना उनके लिए प्राथमिकता नहीं रह गया है।
Read More:

