HomeBreaking Newsविमान में विस्फोटक नोट से मचा हड़कंप, बेंगलुरु-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट बम की...

विमान में विस्फोटक नोट से मचा हड़कंप, बेंगलुरु-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट बम की अफवाह के चलते कराई गई खाली

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट(IndiGo flight) में बम होने की आशंका जताई गई। स्थिति को गंभीर मानते हुए विमान को तुरंत खाली करा लिया गया। घटना शाम करीब 7 बजे की है, जब उड़ान भरने से पहले तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एक यात्री को विमान के वॉशरूम में टिशू पेपर पर लिखा एक संदिग्ध संदेश मिला, जिसमें विमान में विस्फोटक होने की बात कही गई थी।

यात्री ने तुरंत इसकी जानकारी केबिन क्रू को दी। जानकारी मिलते ही विमान में मौजूद स्टाफ और यात्रियों के बीच हलचल मच गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान को खाली कराकर जांच शुरू की गई।

गहन जांच में कुछ नहीं मिला

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की बारीकी से तलाशी ली। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच के बाद इसे महज अफवाह माना गया।

देरी के बाद रवाना हुई फ्लाइट

पूरी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को क्लियरेंस दिया गया और वह कुछ देरी के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। साथ ही उस शख्स की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जिसने यह धमकीभरा नोट लिखा, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें : नोएडा का करोड़ों का स्कूल निकला बेनाम, IT की नजर में 125 करोड़ की बिल्डिंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments