HomeBreaking News‘धुरंधर 2’ की बंपर सफलता के बाद आदित्य धर का बड़ा प्लान,...

‘धुरंधर 2’ की बंपर सफलता के बाद आदित्य धर का बड़ा प्लान, 3 नए प्रोजेक्ट्स से फिर होगी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी…

फिल्ममेकर आदित्य धर(Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जबकि भारत में भी यह 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।

इस बड़ी सफलता के बाद अब इंडस्ट्री की नजरें आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट्स पर टिक गई हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे फिलहाल तीन अलग-अलग कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। इनमें एक भव्य माइथोलॉजिकल फिल्म द इमॉर्टल अश्वत्थामा, एक ऐतिहासिक महाकाव्य और एक बड़े स्तर का स्पोर्ट्स ड्रामा शामिल है।

क्या है आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट ?

बताया जा रहा है कि द इमॉर्टल अश्वत्थामा आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है, जिसे पहले भारी बजट के कारण रोक दिया गया था। लेकिन धुरंधर 2 की जबरदस्त कामयाबी के बाद इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने की योजना बन रही है।

इसके अलावा, आदित्य धर महान शासक चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन और दौर पर आधारित फिल्म बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी और रणवीर सिंह की बातचीत पिछले साल से जारी है। वहीं तीसरा प्रोजेक्ट एक हाई-स्केल स्पोर्ट्स ड्रामा बताया जा रहा है, जिसकी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी धुरंधर

सूत्रों के अनुसार, लगातार तीन साल तक एक ही फिल्म पर काम करने के बाद आदित्य धर अब कुछ समय का ब्रेक लेना चाहते हैं, ताकि आगे के प्रोजेक्ट्स पर नए जोश के साथ काम कर सकें।

अगर कमाई की बात करें तो धुरंधर 2 भारत में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। वैश्विक स्तर पर यह फिल्म 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है।

यह भी पढ़ें : होर्मुज से निकला 7वां LPG जहाज, ईरान का भारत को भरोसा-‘दोस्त के लिए रास्ता…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments