दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर मौजूदा समय में तनाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका व इज़राइल के बीच जारी टकराव के बाद इस रास्ते पर पाबंदियां लगाई गई हैं। गौरतलब है कि वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है। हालांकि, ईरान ने कुछ मित्र देशों के जहाजों को विशेष अनुमति दी है, जिनमें भारत भी शामिल है।