HomeBreaking News75 मुकदमों का आरोपी सलीम उर्फ गंजा दिल्ली में ढेर...एनकाउंटर के बाद...

75 मुकदमों का आरोपी सलीम उर्फ गंजा दिल्ली में ढेर…एनकाउंटर के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बदरपुर इलाके में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस( Delhi Police) की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, सलीम उर्फ गंजा पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी जैसे गंभीर अपराधों के 75 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह 20 से ज्यादा मामलों में वांछित भी था और काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

गैंगवार से भी जुड़ा रहा नाम

जांच में सामने आया है कि सलीम का नाम दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी सामने आ चुका है। इसके अलावा वह एक अन्य गैंग सदस्य की हत्या में भी शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, वह नासिर और दानिश पहलवान गिरोह से जुड़ा हुआ है और इलाके में संगठित अपराधों को अंजाम देता रहा है।दरअसल, पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी बदरपुर इलाके में मौजूद है।

इस पर STF टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो सलीम ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया और मौके पर ही काबू कर लिया गया।

हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी के पास ये हथियार कहां से आए और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : ‘80% पाकिस्तान गे, बाकी बाइसेक्शुअल’, कराची की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच ने किया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments