HomeBreaking Newsअब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 KG LPG सिलेंडर, प्रवासी मजदूरों और...

अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 KG LPG सिलेंडर, प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए सरकार लेकर आई खास योजना

5kg LPG Cylinder: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंता के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। अब 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के भी उपलब्ध होगा। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए अहम है जो अपने घर से दूर रहकर काम करते हैं और 14.2 किलो का बड़ा सिलेंडर खरीदने में सक्षम नहीं होते।

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

यह छोटा सिलेंडर खासतौर पर प्रवासी मजदूरों, किरायेदारों, छात्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी, बीपीएल परिवार, छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले भी इसका उपयोग कर सकते हैं। ऐसे लोग जिनके पास स्थायी पता नहीं होता, उनके लिए यह एक बड़ी सुविधा साबित हो रही है।

सस्ती रिफिलिंग से मिलेगा आर्थिक राहत

सरकार के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण आर्थिक राहत देना है। जहां 14.2 किलो का सिलेंडर भरवाने में 800-900 रुपये तक खर्च होता है, वहीं 5 किलो का सिलेंडर 300-400 रुपये में रिफिल हो जाता है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ कम होता है और वे आसानी से गैस का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा

महंगे रिफिल के कारण कई परिवार मजबूरी में लकड़ी या उपलों जैसे पारंपरिक चूल्हों पर लौट जाते थे, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। 5 किलो का यह छोटा सिलेंडर उन्हें लगातार स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने में मदद करेगा और प्रदूषण भी कम करेगा।

हल्का और कहीं भी ले जाने में आसान

इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत इसकी पोर्टेबिलिटी है। आकार में छोटा और वजन में हल्का होने के कारण इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बेहद आसान है। प्रवासी मजदूर या छात्र जब शहर बदलते हैं, तो यह उनके लिए बेहद सुविधाजनक साबित होता है।

बिना झंझट ऐसे मिलेगा कनेक्शन

इस सिलेंडर को लेने के दो प्रमुख तरीके हैं। पहला तरीका उज्ज्वला योजना के तहत है, जिसमें पात्र महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन और पहला सिलेंडर दिया जाता है।दूसरा तरीका ‘फ्री ट्रेड एलपीजी’ (FTL) के तहत है, जैसे Indane का ‘छोटू’ सिलेंडर। इसमें किसी एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती, केवल पहचान पत्र दिखाकर इसे खरीदा जा सकता है। इसे गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप या अधिकृत दुकानों से सीधे लिया जा सकता है।

शुरुआती खर्च और प्रक्रिया

FTL सिलेंडर लेने के लिए शुरुआत में खाली सिलेंडर की कीमत (करीब 1,150 रुपये) और उसमें भरी गैस का शुल्क देना होता है। इसके बाद सिलेंडर आपका हो जाता है और आप इसे खाली देकर कभी भी भरा हुआ सिलेंडर ले सकते हैं।

क्यों चर्चा में है ये सिलेंडर

हाल के दिनों में एलपीजी सप्लाई को लेकर फैली अफवाहों के बीच तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि गैस की कोई कमी नहीं है। ऐसे में बिना एड्रेस प्रूफ के आसानी से मिलने वाला 5 किलो का सिलेंडर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और नए उपभोक्ताओं के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रहा है।

Read More:

मेरा बच्चा है तू , आजा तुझे एक्सपायरी फेंटा पिलाऊ, अगर आपका बच्चा भी सॉफ्ट ड्रिंक पीता है तो ये खबर जरूर पढ़े

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments