HomeCurrent Newsआम आदमी की पहुंच से दूर होता हवाई सफर, टिकट की कीमतों...

आम आदमी की पहुंच से दूर होता हवाई सफर, टिकट की कीमतों में जबरदस्त उछाल

Iran और Israel-United States के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में हवाई यात्रियों पर साफ दिखने लगा है। कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा हो गया है, जिससे एयरलाइंस ने टिकट कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। हाल के दिनों में ATF की कीमतों में करीब 8.5% की बढ़ोतरी हुई है, जो किसी भी एयरलाइन के कुल खर्च का 35-45% हिस्सा होता है। यही वजह है कि देशभर में फ्लाइट टिकट 30-35% तक महंगे हो गए हैं।

अगर किराए की बात करें तो Delhi से गोवा का टिकट जो पहले ₹4,500-₹6,000 में मिल जाता था, अब ₹8,000 से ₹11,000 तक पहुंच गया है। वहीं बेंगलुरु के लिए किराया ₹12,000 से ₹17,000 तक जा रहा है।Jaipur से बेंगलुरु, मुंबई और अहमदाबाद जैसे रूट्स पर भी 10% से 30% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं Ranchi और Nagpur जैसे शहरों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अब 12,000 से 16,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

एयरलाइंस कंपनियों जैसे IndiGo, Air India और Akasa Air ने फ्यूल सरचार्ज भी बढ़ा दिया है, जो अब ₹275 से ₹2,300 तक प्रति सीट लिया जा रहा है। इंटरनेशनल रूट्स पर यह सरचार्ज ₹10,000 तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मध्य पूर्व का संकट कम नहीं होता और कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य नहीं होती, तब तक हवाई किराए में राहत मिलना मुश्किल है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले टिकट बुक करें, ताकि बढ़ती कीमतों से कुछ हद तक बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments