HomeBreaking Newsएक्ट्रेस को क्रिकेटर बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट की गोल्ड चेन, गुपचुप जाकर बेच...

एक्ट्रेस को क्रिकेटर बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट की गोल्ड चेन, गुपचुप जाकर बेच आई गर्लफ्रेंड, कहानी सुन जज ने भी पकड़ा माथा!

Bhanuka Rajapaksa Gold Chain Controversy: श्रीलंका के क्रिकेटर भानुका राजपक्षे और श्रीलंकाई एक्ट्रेस हर्षी रसंगा के बीच एक गोल्ड चेन को लेकर विवाद सुर्खियों में है। मामला तब शुरू हुआ जब राजपक्षे ने करीब 9 लाख रुपये की चेन हर्षी को दी और बाद में उसे वापस मांगा, लेकिन एक्ट्रेस ने लौटाने से इनकार कर दिया।

बिना बताए गिरवी रखी चेन

आरोप है कि हर्षी रसंगा ने बिना अनुमति के उस चेन को गिरवी रख दिया। इसके बाद राजपक्षे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनके वकील की ओर से लीगल नोटिस भी भेजा गया, लेकिन जवाब न मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हर्षी को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में कबूल किया सच

गिरफ्तारी के बाद हर्षी को कडुवेला मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान उनके वकीलों ने माना कि चेन बिना अनुमति के गिरवी रखी गई थी और उसे जल्द वापस करने का आश्वासन दिया। इसके आधार पर कोर्ट ने उन्हें 5-5 लाख रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत दे दी।

जमानत मिलते ही बदला बयान

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब जमानत के बाद हर्षी रसंगा ने सोशल मीडिया पर अलग ही दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि वह और राजपक्षे पहले रिलेशनशिप में थे और उसी दौरान यह चेन उन्हें गिफ्ट के तौर पर दी गई थी। उनका कहना है कि प्यार में दी गई चीज को अब चोरी बताना गलत है।

क्रिकेटर ने साधी चुप्पी

हर्षी के इन आरोपों पर Bhanuka Rajapaksa की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अगली सुनवाई तक वह गोल्ड चेन पेश करने का आदेश दिया है।

22 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय की गई है। तब तक यह विवाद श्रीलंका में चर्चा का विषय बना हुआ है और यह साफ नहीं है कि चेन गिफ्ट थी या केवल अस्थायी रूप से दी गई थी।

Read More:

दिल्ली पुलिस की LPG सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 75 सिलिंडर सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments