HomeBreaking Newsसैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब? आज से ही बदल...

सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब? आज से ही बदल डालें अपनी ये आदतें, महीने के अंत तक नहीं होगी पैसों की टेंशन

Monthly Budget Tips: हर महीने सैलरी आने के कुछ ही दिनों में पैसा खत्म हो जाना आज कई लोगों की आम समस्या बन गई है। महीने के आखिरी हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते जरूरी खर्चों के लिए भी पैसे कम पड़ने लगते हैं। हालांकि, सही बजट प्लानिंग और कुछ आदतों में बदलाव करके इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।

लाइफस्टाइल बढ़ाने से पहले सोचें

अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही आय बढ़ती है, लोग अपनी लाइफस्टाइल भी महंगी कर लेते हैं। नए गैजेट्स, लग्जरी चीजें और ज्यादा खर्च करने की आदत बजट बिगाड़ देती है। ऐसे में जरूरी है कि आय बढ़ने पर खर्च नहीं, बल्कि बचत और निवेश को प्राथमिकता दी जाए।

पर्सनल लोन से दूरी बनाना जरूरी

पर्सनल लोन लेना आसान जरूर होता है, लेकिन इसकी ब्याज दर काफी ज्यादा होती है। छोटी जरूरतों के लिए बार-बार लोन लेने से हर महीने EMI का बोझ बढ़ता जाता है और बजट बिगड़ जाता है। इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही लोन लेने का फैसला करना चाहिए।

इनकम के हिसाब से ही लें लोन

किसी भी तरह का लोन लेते समय अपनी आय का सही आकलन करना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, आपकी EMI आपकी कुल आय के 25-30 प्रतिशत के भीतर ही रहनी चाहिए। इससे बाकी जरूरी खर्चों के लिए पर्याप्त पैसा बचा रहता है और आर्थिक संतुलन बना रहता है।

इमरजेंसी फंड बनाना है जरूरी

जीवन में किसी भी समय अचानक खर्च आ सकता है, ऐसे में इमरजेंसी फंड बहुत काम आता है। वित्तीय सलाहकार हमेशा कुछ पैसे अलग बचाकर रखने की सलाह देते हैं, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में आर्थिक दबाव न बढ़े।

क्रेडिट कार्ड का करें समझदारी से उपयोग

कई लोग क्रेडिट कार्ड को अतिरिक्त आय समझने की गलती करते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ज्यादा खर्च करने पर भारी ब्याज देना पड़ सकता है, जिससे कर्ज बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि कार्ड की लिमिट का 30-40 प्रतिशत से ज्यादा इस्तेमाल न करें और समय पर बिल चुकाएं।

सही आदतें बनाएंगी आर्थिक रूप से मजबूत

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो न सिर्फ महीने के आखिरी दिनों में पैसों की कमी से बच सकते हैं, बल्कि धीरे-धीरे आर्थिक रूप से मजबूत भी बन सकते हैं। सही प्लानिंग और अनुशासन ही बेहतर फाइनेंशियल लाइफ की कुंजी है।

Read More: 

40 दिन दीपक जलाने का चमत्कार, 7 सुरों में बजता है घंटा… इस जगह मंदोदरी को मिला था ‘रावण’ का वरदान, कहां है ये रहस्यमयी मंदिर?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments