HomeBreaking Newsभारत को जल्द मिलेगी तीसरी स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

भारत को जल्द मिलेगी तीसरी स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया संकेत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भारत की तीसरी स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी ‘INS अरिदमन’ के लॉन्च का संकेत दिया। उन्होंने इसे “ताकत” बताते हुए कहा कि यह भारत की समुद्री न्यूक्लियर सुरक्षा को और मजबूत करेगी। इसके साथ ही वे विशाखापट्टनम में एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को भी नौसेना को सौंपेंगे।

INS अरिदमन का समुद्री परीक्षण पूरा

INS अरिदमन अपने अंतिम समुद्री परीक्षण पूरे कर चुकी है और जल्द ही इसे स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड में शामिल किया जाएगा। इससे पहले INS अरिहंत (2016) और INS अरिघात (2024) भारतीय नौसेना में शामिल हो चुकी हैं। यह नई पनडुब्बी इन दोनों से अधिक उन्नत मानी जा रही है।

लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस

INS अरिदमन में 8 वर्टिकल लॉन्च ट्यूब हैं, जो इसे एक साथ ज्यादा मिसाइलें ले जाने की क्षमता देते हैं। इसमें 3500 किमी रेंज की K-4 मिसाइलें या 750 किमी रेंज की K-15 मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं। इससे भारत दुश्मन को लंबी दूरी से निशाना बनाने में सक्षम होगा।

पिछली पनडुब्बियों से ज्यादा ताकतवर

अरिहंत और अरिघात की तुलना में अरिदमन अधिक आधुनिक और शक्तिशाली है। इसमें बेहतर स्टेल्थ तकनीक, हल्का डिजाइन और शोर कम करने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे दुश्मन के रडार से बचाना आसान होगा। इस पनडुब्बी के शामिल होने से भारत की “कंटीन्यूअस एट-सी डिटरेंस” क्षमता मजबूत होगी, यानी हमेशा एक न्यूक्लियर पनडुब्बी समुद्र में तैनात रह सकेगी। इससे भारत की ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति को भी मजबूती मिलेगी और दुश्मनों के लिए यह एक मजबूत संदेश होगा।

स्वदेशी तकनीक से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

INS अरिदमन को विशाखापट्टनम में ATV प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है, जिसमें करीब 70% स्वदेशी तकनीक का उपयोग हुआ है। इसकी लंबाई लगभग 125 मीटर और वजन करीब 7000 टन है। यह भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता का बड़ा उदाहरण है।

INS तारागिरी भी होगी शामिल

राजनाथ सिंह के विशाखापट्टनम दौरे के दौरान एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को भी नौसेना में शामिल किया जाएगा। इससे भारतीय नौसेना की ताकत और ऑपरेशनल क्षमता में और इजाफा होगा।

Read More

PNB सोल्जराथॉन 2026 के लिए DMRC ने किया खास इंतजाम, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments