HomeBreaking NewsPNB सोल्जराथॉन 2026 के लिए DMRC ने किया खास इंतजाम, 5 अप्रैल...

PNB सोल्जराथॉन 2026 के लिए DMRC ने किया खास इंतजाम, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

PNB Soljerathon 2026: राजधानी दिल्ली में 5 अप्रैल 2026, रविवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो सेवाओं के समय में बड़ा बदलाव किया है। पीएनबी सोल्जराथॉन 2026 में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मेट्रो सुबह 3 बजे से चलाई जाएगी। यह फैसला शहर में होने वाले बड़े मैराथन आयोजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मैराथन के कारण लिया गया फैसला

यह मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत तड़के सुबह होगी। ऐसे में बड़ी संख्या में धावकों और दर्शकों को समय पर पहुंचाने के लिए मेट्रो सेवाओं को पहले शुरू करना जरूरी समझा गया। इससे उन लोगों को खास राहत मिलेगी, जो सुबह जल्दी यात्रा करेंगे।

सीमित समय तक बदली रहेगी फ्रीक्वेंसी

DMRC के अनुसार, सुबह 3 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू तो हो जाएंगी, लेकिन सुबह 6 बजे तक ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट के अंतराल पर रहेगी। इसके बाद मेट्रो अपनी सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेगी। यह विशेष व्यवस्था केवल 5 अप्रैल के लिए ही लागू रहेगी।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन की जानकारी

मैराथन स्थल के सबसे नजदीक वॉयलेट लाइन पर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन है, जहां से स्टेडियम तक पैदल आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा जंगपुरा मेट्रो स्टेशन और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन भी आसपास के प्रमुख स्टेशन हैं, जो यात्रियों के लिए विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेंगे।

क्या है पीएनबी सोल्जराथॉन 2026

पीएनबी सोल्जराथॉन 2026 का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक की 132वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना के सहयोग से किया जा रहा है। इस बार इवेंट की थीम “Run with Soldiers, Run for Soldiers” रखी गई है। इसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं।

रिपोर्टिंग और फ्लैग ऑफ टाइम

मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:15 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि दौड़ की शुरुआत यानी फ्लैग ऑफ सुबह 5 बजे से होगी। ऐसे में मेट्रो की नई टाइमिंग इस इवेंट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Read More:

ईरान में दिखा तबाही का खौफनाक मंजर! US -इजरायल ने मिलकर स्टील प्लांट से लेकर पुल तक सब उड़ाया, ट्रंप ने दी धमकी- ‘समझौता करो वरना…’

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments