Gas Cylinder Raid: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध गैस सिलेंडर जमाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनकपुरी इलाके में छापेमारी की। इस दौरान एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ, जो गैरकानूनी तरीके से गैस सिलेंडरों की भराई और सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 45 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
जनकपुरी में चल रहा था अवैध गैस का धंधा
पुलिस जब जांच के लिए मौके पर पहुंची तो वहां खुलेआम अवैध रूप से गैस भरने का काम जारी था। जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क जनकपुरी स्थित ‘ब्लू फ्लेम गैस सर्विसेज’ के नाम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया।
45 सिलेंडर हुए बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कुल 45 गैस सिलेंडर मिले, जिन्हें अवैध तरीके से जमा किया गया था। इसके अलावा एक टेम्पो भी जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल सिलेंडरों के परिवहन के लिए किया जा रहा था। मौके से हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस ने इस पूरे मामले में Essential Commodities Act के तहत एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने साफ किया है कि अवैध गैस सिलेंडर जमाखोरी और बिना अनुमति गैस भरने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
Read More:
हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी-उत्तम नगर समेत पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट, ड्रोन से हो रही कड़ी निगरानी

