आज देश में भगवान हनुमान का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और जुलूसों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राजनीतिक गलियारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां देश के शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान हनुमान भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की कि महाबली हनुमान की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में साहस और सकारात्मकता का संचार हो। उन्होंने अपने संदेश में हनुमान जी की स्तुति करते हुए लिखा—
“मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए और देश की शक्ति को और बढ़ाए।
भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥ pic.twitter.com/uRHJbfJnH3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2026
गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बजरंगबली पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि हनुमान जी सभी के संकटों को दूर करें और देशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
जय श्री राम! pic.twitter.com/XQ9Wt74Tff— Amit Shah (@AmitShah) April 2, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में हनुमान जी की स्तुति करते हुए कहा कि
“प्रनवउं पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर॥”
सीएम योगी ने कामना की कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी के जीवन से संकट दूर करें और सुख, शांति, बल, बुद्धि व आरोग्य प्रदान करें।
प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
पवनपुत्र श्री हनुमान जी… pic.twitter.com/sgoOuAAdUs
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 1, 2026
Read More
तेल संकट में भारतीय जनता को राहत…पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट्स पर केंद्र सरकार ने बड़ी छूट का किया ऐलान

