HomeBreaking Newsबिजनेस पार्टनर संग दर्शन करने आई थी महिला, फाइव स्टार होटल में...

बिजनेस पार्टनर संग दर्शन करने आई थी महिला, फाइव स्टार होटल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Rudrapur Hotel Death: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित एक फाइव स्टार होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दिल्ली के लोधी रोड निवासी ज्योति शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ यहां ठहरी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्शन के लिए आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, ज्योति शर्मा अपने बिजनेस पार्टनर अमित चौधरी के साथ कैंची धाम में दर्शन करने आई थी। इस दौरान दोनों रुद्रपुर के Radisson Blu Hotel Rudrapur में ठहरे हुए थे। इसी होटल के कमरे में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

कमरे में बेहोश मिली महिला

बुधवार सुबह जब महिला काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो अमित चौधरी को शक हुआ। उसने महिला को जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तुरंत होटल स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के साथ आए बिजनेस पार्टनर अमित चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले में सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Read More:

इंडोनेशिया पर बरसा कुदरत का कहर! भूकंप और सुनामी से भारी तबाही, जान बचाने के लिए घर से भागे लोग

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments