HomeBreaking Newsतेल की कंगाली से जूझता पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइन्स अपने देश से फ्यूल...

तेल की कंगाली से जूझता पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइन्स अपने देश से फ्यूल लाने को मजबूर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान में तेल की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इसके चलते पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने विदेशी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे अपनी फ्लाइट्स के लिए वापसी का ईंधन पहले से ही अपने देश से लेकर आएं और पाकिस्तान में जेट A-1 फ्यूल पर निर्भर न रहें।

विदेशी एयरलाइंस अधिकतम ईंधन लेकर भरे उड़ान

नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) में कहा गया है कि जेट A-1 फ्यूल सप्लाई चेन में व्यवधान के कारण सभी विदेशी एयरलाइंस को अपनी फ्लाइट्स के लिए अधिकतम ईंधन लेकर उड़ान भरने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यह नियम घरेलू एयरलाइंस पर लागू नहीं होगा, जिन्हें जरूरत के अनुसार पाकिस्तान में फ्यूल उपलब्ध कराया जाएगा।

ईंधन संकट का असर भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों पर भी पड़ा है। भारत में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें वैश्विक तेल कीमतों के उछाल के कारण रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई हैं। घरेलू रूट्स पर कीमतें 25% यानी 15 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को पूरी बढ़ी हुई दर चुकानी होगी।

 

READ MORE: परिवार नियोजन पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का संकट, निरोध की सप्लाई प्रभावित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments