ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को उसके यूरोपीय सहयोगियों का समर्थन नहीं मिल रहा है। स्पेन के बाद अब इटली ने भी अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिससे ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका लगा है।
इटली ने सिगोनेला एयरबेस के इस्तेमाल पर लगाई रोक
सूत्रों के मुताबिक, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने सिसिली स्थित सिगोनेला एयरबेस पर अमेरिकी विमानों के उतरने की इजाजत नहीं दी। इन विमानों को यहां से मिडिल ईस्ट के युद्धग्रस्त इलाकों की ओर जाना था।
औपचारिक अनुमति न लेने पर फैसला
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने एयरबेस के इस्तेमाल के लिए औपचारिक अनुरोध नहीं किया था और न ही इटली के सैन्य नेतृत्व से परामर्श किया। इसी वजह से अनुमति नहीं दी गई।
संसद की मंजूरी जरूरी
इटली सरकार ने साफ किया है कि यदि अमेरिका इस तरह का कोई अनुरोध करता है, तो उसे संसद की मंजूरी लेनी होगी। वहीं विपक्षी दलों ने भी सरकार से अपील की है कि इटली को इस युद्ध से दूर रखा जाए।
स्पेन ने भी बंद किया हवाई क्षेत्र
इससे पहले स्पेन ने भी अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। स्पेन की रक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि देश न तो अपने सैन्य ठिकानों का उपयोग करने देगा और न ही युद्ध से जुड़े किसी ऑपरेशन के लिए हवाई क्षेत्र उपलब्ध कराएगा।
स्विट्जरलैंड ने हथियार निर्यात रोका
स्विट्जरलैंड ने भी तटस्थ रुख अपनाते हुए अमेरिका को हथियारों के निर्यात पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा कि किसी भी युद्ध में शामिल देशों को हथियार उपलब्ध कराना उसके सिद्धांतों के खिलाफ है। यूरोपीय देशों के इस रुख से साफ है कि अमेरिका को ईरान युद्ध में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटाने में मुश्किलें आ रही हैं। इससे न केवल कूटनीतिक दबाव बढ़ा है, बल्कि युद्ध की रणनीति पर भी असर पड़ सकता है।
Read More
IPL का मैच देखकर लौटे BCCI ब्रांड कास्ट इंजीनियर का मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शव बरामद

