HomeBreaking Newsबंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा राजनीतिक कदम, पूर्व टेनिस स्टार...

बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा राजनीतिक कदम, पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल

पूर्व टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में लिएंडर पेस ने पार्टी जॉइन किया। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह कदम बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

इसके पहले लिएंडर पेस ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान मुलाकात की थी। इस अवसर पर उनके साथ सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे।

चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा राजनीतिक कदम

बीजेपी में शामिल होने के दौरान मंत्री किरन रिजिजू ने उन्हें सदस्यता पर्ची और फूलों का बुके देकर स्वागत किया। लिएंडर पेस ने हाथ जोड़कर धन्यवाद किया और उनकी खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। बता दें कि इससे पहले भी कई खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जिनमें कुछ चुनाव भी लड़ चुके हैं और कुछ मंत्री या राज्यसभा सांसद बने हैं।

सदस्यता पर्ची पर जताई जिम्मेदारी

बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा, “यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन का आभारी हूं। बीजेपी ने मुझे देश और युवाओं की सेवा करने का मौका दिया है। यह सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है।”

 

READ MORE: दुबई बंदरगाह पर ड्रोन हमला, कुवैती टैंकर में लगी आग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments