बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में अब तक 8 महिलाओं के मौत की खबर सामने आई है, जबकि 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में कई महिलाएं पटना की रहने वाली बताई जा रही हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
भीड़ और अव्यवस्था बनी हादसे की वजह
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार की तरह इस बार भी मंदिर में हजारों लोग पूजा के लिए पहुंचे थे। भीड़ अत्यधिक होने और पर्याप्त सुरक्षा-व्यवस्था न होने के कारण हालात बिगड़ गए और अचानक भगदड़ मच गई। घटना कैसे शुरू हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
राहत-बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कई एंबुलेंस पहुंचीं और घायलों को तुरंत नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मंदिर परिसर को खाली कराकर स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर एसडीएम सहित कई अधिकारी पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के समय नालंदा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह भी राजगीर में आयोजित हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने का कार्यक्रम है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वीआईपी कार्यक्रमों के चलते मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में कमी रह गई। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Read More
RBSE ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, आर्ट्स में पास हुए सबसे ज्यादा छात्र

