HomeBreaking Newsपंजाब में अब स्कूल बंक करना पड़ेगा भारी, SMS अलर्ट से तुरंत...

पंजाब में अब स्कूल बंक करना पड़ेगा भारी, SMS अलर्ट से तुरंत पेरेंट्स को मिलेगी गैरहाजिरी की खबर

Student Attendance SMS Alert System: पंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों की गैर-हाजिरी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। अब कोई भी छात्र बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित रहता है तो इसकी जानकारी तुरंत उसके अभिभावकों तक पहुंच जाएगी। इसके लिए विभाग ने ई-पंजाब पोर्टल (एमआईएस 2.0) पर नया हाजिरी मॉड्यूल और SMS अलर्ट सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रियल टाइम SMS अलर्ट सिस्टम

नए नियमों के अनुसार स्कूल खुलने के निर्धारित समय के भीतर छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। जैसे ही किसी छात्र को ‘एब्सेंट’ मार्क किया जाएगा, उसी समय उसके माता-पिता या अभिभावकों के मोबाइल पर SMS अलर्ट पहुंच जाएगा। इससे स्कूल बंक करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

स्कूल प्रमुख की बढ़ी जिम्मेदारी

इस नई व्यवस्था के तहत स्कूल प्रमुख को ‘नोडल अफसर’ नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी होगी कि शिक्षक समय पर हाजिरी दर्ज करें, पोर्टल पर अभिभावकों के मोबाइल नंबर सही तरीके से अपडेट हों और लगातार गैर-हाजिर रहने वाले छात्रों के मामलों में उचित कार्रवाई की जाए।

ट्रेनिंग और निगरानी की व्यवस्था

शिक्षा विभाग ने इस सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया है। साथ ही, मुख्य कार्यालय समय-समय पर इस मॉड्यूल की समीक्षा करेगा ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोका जा सके।

तकनीकी सहायता भी उपलब्ध

यदि किसी स्कूल को सिस्टम चलाने में तकनीकी परेशानी आती है, तो उन्हें तुरंत ब्लॉक, जिला या राज्य स्तर के एमआईएस को-ऑर्डिनेटर्स से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Read More: 

देश के नागरिकों को एकजुट होकर विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों का करना होगा सामना – CM नायब सिंह सैनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments