HomeBreaking Newsइंतजार की घड़ी पर लगा ब्रेक, राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल सुबह...

इंतजार की घड़ी पर लगा ब्रेक, राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल सुबह 10 बजे होगा जारी….

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों विद्यार्थियों की प्रतीक्षा कल समाप्त होने वाली है। बोर्ड(Rajasthan Board Class 12 results) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) की कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम का परिणाम 31 मार्च 2026 सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर से ऑनलाइन बटन दबाकर परिणाम की घोषणा करेंगे। वहीं, अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। 

इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 9,10,009 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जो अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी करने का निर्णय लिया है। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

RBSE ने स्पष्ट किया है कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से इसे जारी करेंगे, जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को तत्काल जानकारी मिल सके।

अपना रिजल्ट कैसे करें चैक ?

रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर कक्षा 12 के स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विंडो में अपनी विवरण (क्रेडेंशियल्स) भरें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

इस तरह, राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र अपने परिणाम को आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और आगे की पढ़ाई या प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयार हो सकते हैं।

 यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा 2026 के लिए ग्रीन कार्ड काउंटर खुले, जानिए रजिस्ट्रेशन से जुड़े सारे नियम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments