HomeBreaking Newsईरान युद्ध के बीच इजरायल का बड़ा फैसला, 45 अरब डॉलर के...

ईरान युद्ध के बीच इजरायल का बड़ा फैसला, 45 अरब डॉलर के रक्षा बजट को दी मंजूरी

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच इजरायल ने अपने रक्षा बजट को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने देश का कुल बजट बढ़ाकर 271 अरब डॉलर करने का प्रस्ताव रखा, जिसे संसद (क्नेसेट) में बहुमत से मंजूरी मिल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 55 से 62 सांसदों ने इसके पक्ष में वोट किया।

रक्षा पर होगा भारी खर्च

इस नए बजट का लगभग एक चौथाई हिस्सा रक्षा क्षेत्र पर खर्च किया जाएगा। इजरायल ने अपने डिफेंस बजट को पहले के मुकाबले लगभग दोगुना कर दिया है। जहां 2023 में रक्षा बजट 27.5 अरब डॉलर था, वहीं अब इसे बढ़ाकर करीब 45 अरब डॉलर कर दिया गया है।

कई मोर्चों पर जंग की स्थिति

इजरायल इस समय सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि हिज्बुल्लाह, हमास और हूती जैसे संगठनों से भी एक साथ जूझ रहा है, जिन्हें ईरान का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में देश की सैन्य क्षमता को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता बन गई है। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष को एक महीना हो चुका है और दोनों पक्षों की ओर से लगातार हमले जारी हैं। इजरायल जहां ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

राजनीतिक संकट टला

यह बजट ऐसे समय में पास हुआ है जब इजरायल में तत्काल चुनाव होने की संभावना थी। बजट पारित होने के साथ ही नेतन्याहू सरकार पर मंडरा रहा राजनीतिक संकट टल गया है और अब निर्धारित समय पर चुनाव होने का रास्ता साफ हो गया है।

वित्त मंत्री ने बताया ‘वॉरटाइम बजट’

इजरायल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने इसे “वॉरटाइम बजट” करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य देश की सुरक्षा और भू-राजनीतिक स्थिति को मजबूत करना है। हालांकि, विपक्ष ने इस बजट का कड़ा विरोध किया है। विपक्षी नेता याइर लैपिड ने सरकार पर जनता की अनदेखी करने और युद्ध के नाम पर संसाधनों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

अन्य मंत्रालयों में कटौती

सरकार ने पहले ही अन्य मंत्रालयों के बजट में 3% कटौती कर लगभग 9 अरब डॉलर बचाए हैं, जिसे अब युद्ध से जुड़े खर्चों में इस्तेमाल किया जाएगा। कुल मिलाकर, इजरायल का यह बजट साफ संकेत देता है कि देश लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

Read More

क्या ईरान-अमेरिका के बीच हो गई सुलह? ‘होर्मुज स्ट्रेट से आ रहे तेल से लदे 20 बड़े जहाज’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments