HomeBreaking Newsचारधाम यात्रा 2026 के लिए ग्रीन कार्ड काउंटर खुले, जानिए रजिस्ट्रेशन से...

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ग्रीन कार्ड काउंटर खुले, जानिए रजिस्ट्रेशन से जुड़े सारे नियम

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा(Char Dham Yatra) को लेकर देहरादून प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। इसी के तहत परिवहन विभाग ने भी वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आज से चारधाम मार्ग पर चलने वाले व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, ग्रीन कार्ड बनाने की सुविधा देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की के एआरटीओ कार्यालयों में उपलब्ध होगी। आरटीओ इन स्थानों पर अलग-अलग तारीखों पर ग्रीन कार्ड बनवाएगा। विशेष रूप से 15 अप्रैल से रुड़की की नारसन चेक पोस्ट पर ग्रीन कार्ड बनवाना संभव होगा। प्रशासन ने एआरटीओ को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक वाहन दस्तावेजों और तकनीकी निरीक्षण के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जाए। वर्ष 2025 में लगभग 32,000 व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बन चुके हैं।

कब किस धाम के खुलेंगे कपाट ?

  • 19 अप्रैल: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

  • 22 अप्रैल: केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

  • 23 अप्रैल: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

इस तिथि निर्धारण के आधार पर, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश से पहले स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड बनवाए जाएंगे। इससे स्थानीय वाहन चालकों को लंबी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

क्या है ग्रीन कार्ड का उद्देश्य ? 

अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनवाने वाले वाहन चालकों को वाहन साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा वाहन के सभी दस्तावेज सही होने चाहिए। ग्रीन कार्ड बनवाते समय वाहनों का तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि वाहन के दस्तावेज सही हों लेकिन तकनीकी खराबी पाई जाए, तो ऐसे वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा और बेहतर सुविधा मुहैया कराना है। ऐसे सभी इंतजाम सुनिश्चित करते हैं कि चारधाम यात्रा सुगम और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो।

यह भी पढ़ें : लिव-इन कपल को मिलेगी शादीशुदा जोड़े की पहचान, लेकिन होगी एक शर्त, जानिए क्या कहती है…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments