HomeBreaking Newsनोएडा में महिला सिपाही ने हेड कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण और अपहरण...

नोएडा में महिला सिपाही ने हेड कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण और अपहरण का लगाया आरोप

नोएडा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला सिपाही ने अपने सहकर्मी हेड कॉन्स्टेबल चंद्रकांत पर अपहरण और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। महिला सिपाही ने अपनी शिकायत मेरठ के एसएसपी कार्यालय में दर्ज कराई है, और मामले की जांच मेरठ सीओ कैंट को सौंप दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता हाल ही में नोएडा से मेरठ में तैनात हुई है। वह पहले पांच साल तक नोएडा में ही तैनात रही। पीड़िता का पति भी कॉन्स्टेबल हैं। महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि चंद्रकांत शामली का रहने वाला है और प्रारंभ में उनके बीच पैसे का लेन-देन हुआ। इसी दौरान आरोपी ने उस पर गलत नजर रखना शुरू कर दिया, जिसकी शिकायत महिला सिपाही ने अपने थाना प्रभारी से भी की थी।

 शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव

पीड़िता ने बताया कि 21 मार्च को चंद्रकांत मेरठ आया और उसने उसे कार में खींचकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी, जिसके बाद दोनों एसएसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज भी आया सामने

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मामले से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी प्राप्त हुआ है, जिसमें महिला कॉन्स्टेबल और आरोपी के साथ बैठकर जा रही हैं। फिलहाल अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि पैसे के लेन-देन का मामला सामने आया है। जांच जारी है और उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

READ MORE: अतीक अहमद शरीफ व्यक्ति… ASP अनुज चौधरी का बयान वायरल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments